Spread the love

दलमा क्षेत्र में महा जन सम्मेलन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी, काल माकुलोचा मैदान में जुटेंगे 135 गांवों के ग्रामीण

Advertisements
Advertisements

चाण्ड़िल -संवाददाता –

सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा क्षेत्र में आयोजित होने वाले महा जन सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान प्रमंडल के तत्वावधान में यह एक दिवसीय सम्मेलन 25 फरवरी 2026 को माकुलोचा फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा क्षेत्र में प्रस्तावित महा जन सम्मेलन को लेकर आयोजक समिति ने आज सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। यह सम्मेलन काल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक माकुलोचा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा।आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच, ग्रामीणों के बैठने की व्यापक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। यह महा जन सम्मेलन मुख्य रूप से Dalma Wildlife Sanctuary क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों, इको-टूरिज्म योजना तथा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में दलमा तराई क्षेत्र के 84 मौजा अंतर्गत 135 गांवों के ग्रामीणों की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी आमंत्रित गांवों के ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हमारा उद्देश्य क्षेत्र की जनभावनाओं को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने प्रशासन को पूर्व में ही कार्यक्रम की सूचना देकर सुरक्षा एवं सहयोग का अनुरोध किया है। समिति का कहना है कि सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याओं और सुझावों को संगठित रूप से प्रस्तुत करेंगे।
दलमा क्षेत्र में होने वाला यह महा जन सम्मेलन विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों को लेकर अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि 25 फरवरी को माकुलोचा मैदान में कितनी बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटते हैं और इस सम्मेलन से क्या निष्कर्ष निकलते हैं।

You missed