Advertisements
Spread the love

सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबीरा में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर बने टैनल ब्रिज में प्रकाश की व्यवस्था नहीं किए जाने से पुल के अंदर अंधेरा छाया रहता है। जिससे यातायात काफी भयावह बन गया है।

Advertisements

 

कैनल ब्रिज में रात को ही नहीं बल्कि दिन में भी आए दिन सड़क दुर्घटनाओं हो रही है। सड़क दुर्घटना में यहां अब तक कई लोगों की जानें भी गई है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीण प्रशासन जेआरएडीसीएल से टैनल ब्रिज के अंदर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। परंतु अब तक प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पुल पर प्रकाश व्यवस्था कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि सड़क पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जेआरएडीसीएल को मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे जल प्रबंधन के लिए नाली निर्माण एवं यातायात के सिग्नल और लाइट की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेवारी है। परंतु कोलाबीरा में रेलवे टनल पुल पर न तो लाइट की व्यवस्था की गई है और ना ही संकेत की। यहां दिन में भी अंधकार छाया रहता है जिससे दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन एवं जेआरएडीसीएल की उपेक्षित रवैया से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?