Advertisements
Spread the love

जमशेदपुरःबिष्टुपुर फल मार्केट स्थित कपड़ों की दुकान भाटिया कलेक्शन को बीते शनिवार को दुकान खोलना भारी पड़ गया.दुकानदार ने साफ-सफाई करते इतनी देर कर दी कि रात के 12.40 बजे टाईगर मोबाइल के जवान आ पहुँचें.दुकान मालिक किसी काम से स्टेशन गए थे और कर्मचारी सफाई कर रहे थे तब जवानों ने दुकान बंद करने और मालिक को बुलाने पर डराना-धमकाना शुरू कर दिया.

इसके बाद 1:10 बजे मालिक इंदरजीत सिहं आए तो जवानों ने दुकान बंद कर थाने चलने को कहा जब उन्होंने मना किया तो उनसे जवानों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी.उनके भाई मन्नी ने जब जवानों की बद्तमीजी का विरोध किया तो जवानों ने मन्नी से मारपीट कर दी और उसे घसीटकर थाने ले जाने लगे जिससे उनकी टी-शर्ट फट गई.
किसी तरह मामले को अन्य सभी कर्मचारियों ने मिलकर शांत कराया और दुकान बंद कर दी गई.

आज इस मामले की सूचना एस.एस.पी और डीएसपी सीसीआर को देने के बाद शाम में बिष्टुपुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत इंदरजीत ने दी है.चूँकि मामला सामने की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद है तो थाना प्रभारी ने भी उसकी फुटेज जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?