Advertisements
Spread the love

घाटशिला : सड़क के किनारे लगाया फ्री हेल्थ जांच केनोपी और क्षण भर में लग गया लाइन…

दीपक नाग… ✍️

एक समय जीवन सरल और साधारण हुआ करता था। समय के अंतराल में जीवनशैली का अंदाज बदलता गया और जीवन जटिलताओं में उलझने लगा। हर कोई जैसे हवा में सवार है। जीवन है या रफ्तार यह तय करने की भी किसी को फुर्सत कहा है ? जीवन में जहां जटिलताएं होंगी वहां शारीरिक तकलिफें भी अपना ठिकाना बनाने से नहीं चुकता। 

मानव जीवन के तेज रफ्तार के ज़िन्दगी में अचानक अगर पर भरमे स्वास्थ्य जांच कर परिणाम और वह भी मुफ्त में बता दें तो घाटशिला के मुख्य सड़कें के किनारे बैठे एक फ्री हेल्थ चेकअप केनोपी में भीड़ देखा गया। भीड़ भरे ही एक दुसरे को देखा-देखी बढ़ता गया पर महिला-पुरुष मिलाकर कुल चार-पांच जनों की टीम ने धड़ाधड़ मौजूद लोगों का हेल्थ चेकअप महज चार से पांच मिनटों में कुछ विशेष उपकरणों द्वारा किया जा रहा था । नाम और मोबाइल नम्बर लिखा जा रहा था । जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि, दो-तीन दिनों में फोन के द्वारा जांच रिपोर्ट का परिणाम बतलाया जाएगा ।

बहरहाल, नये तकनिकी का यह हेल्थ जांच कितना सही या ग़लत रिपोर्ट देगी यह भविष्य की गर्भ में है।

 

You missed