Advertisements

सरायकेला जिले के वरिष्ठ भाजपाई हर प्रसाद सिंहदेव का सोमवार को निधन हो गया। यह तकरीबन 70 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। और अपने पैतृक निवास स्थान बड़ा टांगरानी गांव में अंतिम सांस लिए। उनके निधन की खबर आते ही भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
उनके निधन की खबर पर भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित अन्य भाजपाई भी उनके निवास स्थल पहुंचकर गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किए। बताते चलें कि स्वर्गीय हर प्रसाद सिंहदेव भाजपा के कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। स्वर्गीय हर प्रसाद सिंहदेव अपने राजनीतिक जीवन काल में सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष के अलावे जिला कोषाध्यक्ष और भाजपा सांसद चित्रसेन सिंकू के सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं।
Related posts:
जुड़को लिमिटेड, नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा अधिकृत कंसल्टेंट रेडियन्ट कंसल्टेंसी के द्वारा 15...
चांडिल : दलमा तराई क्षेत्र में सोहराय पर्व की धूम, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग, नाचे सजे-धजे बैल
Celebrated the 133rd birth anniversary of Dr. Bhim Rao: नौका विहार परिसर में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ...

