
चाकुलिया: गुड़ाबांधा में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले आयोजित हुआ बैठक, कार्यालय खोलने पर हुआ चर्चा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
गुड़ाबांधा प्रखंड अंतर्गत वनमाकड़ी पंचायत की पाथरपाड़ा स्थित शिशु मंदिर परिसर में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधान भूषण चन्द्र महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक शामिल हुए. उन्होंने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेसा नियमावली लागू हो गयी है. सभी गांव की आदि काल की स्वशासन व्यवस्था है. समुदाय की सामाजिक व्यवस्था एवं मौलिक अधिकार को संरक्षित करना आवश्यक है, तभी ग्राम सभा सशक्तिकरण की ओर अग्रसारित हो सकता है. उन्होंने कहा पेसा नियमावली लागू होने से ग्राम प्रधान का जिम्मेदारी बढ़ गई है. ग्राम सभा क्षेत्र में एक कार्यालय खोलना होगा. काम कार्य का संचालन एवं दस्तावेज को संरक्षित करने के लिए एक सहायक सचिव का चयन करें. ग्राम सभा की कोषांग का गठन और बैंक में खाता खोलना भी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा सरकार की दिशा निर्देश प्राप्त होते ही ग्राम सभा बुलायें. उन्होंने ग्राम प्रधानों को विशेष कर बैठक में कोरम पूरा करने पर ध्यान देना होगा, अन्यथा फैसले की मान्यता नहीं होंगी. ग्राम सभा की कागजी खानापूर्ति से बचें. इस मौके पर पंकज महतो, गोष्ट बेरा, बलराम बारिक, आनंद सोरेन, राधेश्याम नामता सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित थे.


