Advertisements
Spread the love

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छह अतिरिक्त कक्षाओं का शिलान्यास, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Advertisements

Arjun Kumar …..✍️

ओरमांझी(राँची) । प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छः अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य झारखंड सरकार के DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कमिशनर मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, विधायक प्रतिनिधि (खनन विभाग) मुबारक अंसारी, 22 पड़हा अध्यक्ष बाबुलाल महली, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) प्रदीप मुंडा, पंचायत समिति सदस्य रीना मुंडा, मुखिया बिरेंद्र मुंडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश प्रसाद शाहू, शिवप्रसाद शाहू, रवि शाहू, रामटहल महतो, सदमा पंचायत अध्यक्ष रवि पाहन, रवि मुंडा, कांग्रेस नेत्री पूजा कच्छप, जूलिता देवी, रानी देवी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास और बालिकाओं की शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

You missed