Advertisements

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के बांकसाई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित स्वयं सहायता समूहों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ।
बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का सृजन करने के लिए अपना हुनर को विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। गोप ने असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने की बात कही। सेवानिवृत्त शिक्षक तारापद साहू ने कहा कि जागरूकता के बिना नारी शक्ति तथा समाज का विकास नहीं किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने किया। प्रशिक्षण में 10 स्वंय सहायता समूह के 80 महिलाएं शामिल हुई। मौके पर वार्ड सदस्य मुगली हरिजन, स्कूल के प्रधानाध्यापक निराकार महतो,मनोज महतो,प्रकाश महतो व विकास प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित थे।
Related posts:
SARAIKELA : भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलीहातु पहुंचे खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा; दी श...
गुड न्यूज Ranchi : छात्रों को मास्टर कोर्स करने की चिंता नहीं, चार साल ग्रेजुएशन के बाद सीधा पीएचडी ...
राँची : सावधान! झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कल से कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, बढ़ती सर्दी ...

