Spread the love

सरायकेला। असंगठित श्रमिकों को जागरूक कर ई-श्रम पोर्टल में उनका शत-प्रतिशत निबंधन कराने के उद्देश्य से ई-श्रम जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा एवं डीआईओ किशोर प्रसाद के साथ संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर जिला समाहरणालय प्रांगण से सभी तीन ई-श्रम रथों को रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ई-श्रम जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में निबंधन कराने से लाभ, निबंधन कराने के लिए पात्रता, निबंधन के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी जानकारी देते हुए निबंधन कराने के लिए जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि छोटे सीमांत किसान, खेतिहर मजदूर, भवन एवं संन्निर्माण श्रमिक, नाई, सब्जी फल विक्रेता, घरेलू श्रमिक, स्व नियोजित श्रमिक, ऑटो चालक, बढ़ई, मनरेगा वर्कर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, कृषि एवं पशुपालन में कार्यरत मजदूर, मध्यान भोजन पकाने वाली रसोईया, प्रवासी मजदूर, अन्य क्षेत्र में नियोजित असंगठित श्रमिक असंगठित श्रमिक की श्रेणी में आते हैं। 16 से 59 वर्ष के ऐसे असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल में नि:शुल्क निबंधन करवा सकते हैं। मौके पर उन्होंने जिले के सभी असंगठित श्रमिकों से जल्द से जल्द निकटवर्ती प्रज्ञा केंद्रों में जाकर ई-श्रम पोर्टल में अपना निबंधन करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्रों में यह पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है। लाभुकों को निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नॉमिनी का आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन साथ में लाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए उनका निबंधन करवाया जा रहा है।

पंजीकृत श्रमिक को विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान किया जाएगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…