Advertisements


सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट में, विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता के आदर्श माहुरी बना स्कूल टॉपर।
Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका
विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता का सीबीएसई दसवीं मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, क्षेत्र, एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट में विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता का छात्र आदर्श कुमार माहुरी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टापर किया। जबकि छात्रा अनामिका पाल 92 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टापर एवं रेशमी गुप्ता 91 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय टापर बनी। विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम आजाद ने बेहतर रिजल्ट प्राप्त छात्र- छात्राओं को उज्वल भविष्य की मंगल कामना किया।

