
कुकड़ू के ओरया पंचायत में 170 किसानों को मिला प्रशिक्षण व टूल किट, लाह उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
कुकड़ू : सरायकेला जिले में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओरया पंचायत में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को उपायुक्त के निर्देशानुसार सिडकोफेड (SIDKOFED) के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें 170 चयनित लाह किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीक, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर किसानों के बीच टूल किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे लाह उत्पादन को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि लाह उत्पादन में अपार संभावनाएं हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related posts:

