
सिरका विकास विद्यालय सिरका का मैट्रिक रिजल्ट शानदार, 35 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल

Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा (रांची) । सिरका विकास विद्यालय, सिरका के विद्यार्थियों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल 36 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 35 प्रथम श्रेणी एवं 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र उमेश कुमार महतो ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के टॉप पाँच विद्यार्थियों में निशा कुमारी (445 अंक, 89%), अंजली चौधरी (441 अंक, 88.2%), उमेश कुमार महतो (432 अंक, 86.4%), पवन चौधरी (423 अंक, 84.6%) एवं अनीशा कुमारी (415 अंक, 83%) शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार चौधरी, अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, सचिव गणेश्वर महतो तथा प्रधानाध्यापक बलराम महतो ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास को दिया है।

