Advertisements
Spread the love

घाटशिला : दुकानदारों ने की प्याऊ की व्यवस्था, उप मुखिया रुपेश दूबे ने किया उदघाटन 

प्रचंड और उमसभरी गर्मी को देखते हुए मऊभंडार चौक के कई दुकानदारों ने गुरुवार को राहगीरों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल करते हुए प्याऊ की व्यवस्था की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के बीच ठंडा मीठा शरबत और भुना चना का वितरण किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिली। प्याऊ का उद्घाटन पूर्वी मऊभंडार ग्राम पंचायत के उप मुखिया रुपेश दूबे और मजदूर नेता महमूद अली ने संयुक्त रूप से किया। उप मुखिया रुपेश दूबे ने स्थानीय दुकानदारों के इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि बैशाख माह की उमसभरी गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों को ठंडा शरबत और चना उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। यह समाज में सेवा और मानवता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और अन्य लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में दुकानदार कमलेश दास, रमेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, प्रवीर दास, तपन रजक, पिंटू दास, दिनेश जयसवाल, अनिमेष जयसवाल, प्रमोद कुमार दे, शंकर पातर ने सराहनीय भूमिका निभाई। स्थानीय दुकनदारों ने कहा कि हर साल वे लोग राहगीरों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था करते हैं।

Advertisements

You missed