Advertisements
Spread the love

पाकुड़ (सुमित कुमार)- विधायक दिनेश मरांडी ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित आवास में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त रखने को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर को सख्त निर्देश दिया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की दयनीय अवस्था को देख विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी हालात में विद्युत की कटौती नही होना चाहिए।

Advertisements

विद्युत आपूर्ति में कटौती किये जाने से आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो हरगिज बर्दास्त नही की जाएगी। विभाग के पदाधिकारियो का दायित्व बनता है कि इसमे सुधार लाये। बताते चले कि बीते कई माह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति काफी दयनीय रही है। जिससे लोगो को काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। इसको लेकर विधायक के समक्ष आम लोगो ने शिकायत किया था। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त की जा रही है। विद्युत आपूर्ति की कटौती नही की जाएगी। इस मौके पर झामुमो जिला सचिव समद अली , जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी व अशोक भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You missed