
साथी और डॉन अभियान को लेकर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

Arjun Kumar ….✍️
राँची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ईटकी प्रखंड के मल्टी पंचायत स्थित पोखरटोली, मोरो और मकुन्दा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को साथी अभियान, डॉन अभियान, बाल विवाह निषेध, नशामुक्ति, लोक अदालत और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी शतीश कुमार ने नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि साथी अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बेसहारा और निराश्रित बच्चों की पहचान कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 1200 से अधिक निराश्रित बच्चों की पहचान की जा चुकी है। डॉन अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन, भंडारण, बिक्री और तस्करी कानूनन अपराध है तथा इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है। वक्ताओं ने कहा कि नशा का सीधा असर मानव मस्तिष्क पर पड़ता है और इससे परिवार व समाज दोनों प्रभावित होते हैं। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध कानून की भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे विवाह में शामिल दोनों पक्षों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पीएलवी सोनू कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। वहीं पायल कुमारी और राकेश मिश्रा ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और मईंया सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया। अजय कुमार गोप और शंकर साहु ने मध्यस्थता और लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही गांवों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी अजय गोप, संतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित
Related posts:

