
नामकुम में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री शिवेश्वर संकटमोचन हनुमान मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस

Arjun Kumar ….✍️
नामकुम। श्री श्री शिवेश्वर संकटमोचन हनुमान मंदिर, बरगवां नामकुम का तीसरा वर्षगांठ समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 501 महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सपाही नदी पहुंची, जहां मुख्य यजमान मीनू देवी को पुजारी रामानंद पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने नदी से जल उठाया और पूरे बरगवां ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की तथा सामूहिक रूप से हनुमान जी की आरती की गई। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पुजारी रामानंद पाण्डेय, मुखिया अनिता तिर्की, मीनू देवी, भानुमति देवी, चन्द्रिका गोप, यदुनन्दन गोप, कैलाश पाण्डेय, महेश्वर स्वासी, डॉ. बिनोद सिंह, शिवनारायण सिंह, आशा देवी, सुनीता देवी, बेबी कुमारी, संदीप स्वासी, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कलश यात्री उपस्थित थे।

