Advertisements
Spread the love

घाटशिला : घाटशिला भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई…

दीपक नाग… ✍🏾

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय की अध्यक्षता में मऊभंडार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।

बैठक में मंडल के प्रभारी साकेत अग्रवाल एवं पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल शामिल थें।इस दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी की जरूरत है। युवाओं और महिलाओं को संगठन मे जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को आम लोगों तक पहुंचाने तथा झारखंड सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। 

मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता का सकारात्मक प्रभाव झारखंड राज्य में देखने को मिलने लगा है। सुभेन्दु अधिकारी के सीएम बनने की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का साझेदारी किया। और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के प्रति हार्दिक बधाई जाहिर किया।

बैठक में मंडल कमिटी के जल्द विस्तार करने का भी संकेत दिया गया। अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां जल्द सौंपी जाएंगी।

बैठक में सुभाष बनर्जी, गोविंदा बेहरा, विवेक महापात्र, श्याम यादव, नीरज छेत्री, पिंटू सिंह, रवीना वाल्मीकि, सुमित सिंह राजपूत, रूपा गोप, बरसा बेरा, सृद्धि दास, नैना नमाता, सुमित बेरा, सुकुमार प्रामाणिक, नन्दो प्रामाणिक, विजय गोप, संधी नायक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed