
राँची : हीट-वेव-रिलीफ कैंप के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों को पहुंचाई जा रही राहत : डालसा सचिव

Arjun Kumar ….✍️
राँची । बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा लगातार हीट-वेव-रिलीफ कैंप आयोजित कर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में राहत शिविर लगाकर राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ओ.आर.एस एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम झालसा के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से लोगों को बचाने के उद्देश्य से हीट-वेव-रिलीफ कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण हर वर्ष गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों, मजदूरों और बेघर लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में यह शिविर लोगों के लिए राहत और सुरक्षा का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लू एवं अत्यधिक गर्मी से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।
<span;>कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी बंधु उरांव, अमित बड़ाईक, सूरज वर्मा सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Related posts:

