Advertisements
Spread the love

डालसा द्वारा ओल्ड-एज-होम कुलगु, नगड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

Arjun Kumar…✍️

रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश एवं रांची न्यायालय के मार्गदर्शन में सोमवार को ओल्ड-एज-होम कुलगु, नगड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नालसा की जागृति योजना-2025 के तहत किया गया । कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, डालसा सचिव राकेश रौशन, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, उमेश कुमार, सोनम कुमारी, रीता कुमारी महली, पंकज कुमार, अमित बड़ाईक, पुष्पलता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि जागृति योजना-2025 वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, विशेषकर माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही आर्थिक या शारीरिक कारणों से न्यायालय तक नहीं पहुंच पाने वाले बुजुर्गों को घर पर ही निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि रांची जिले में बैंक, अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान न्यायायुक्त ने वृद्धाश्रम के किचन रूम एवं अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना, उनके साथ समय बिताया और भोजन भी कराया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और गरिमा को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अटल अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों को आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को चलने की छड़ी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, चश्मा एवं कृत्रिम दांत जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं।

You missed