Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपाइयों ने रैली निकालकर ब्लॉक ऑफिस में दिया एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रैली निकालकर ब्लॉक ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसद कार्यालय से सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ रैली निकाली गई. यह रैली मुख्य सड़क होते हुए ब्लॉक ऑफिस पहुंची और कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने धरना को संबोधित किया. धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.

Advertisements

 

इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में लिखित तौर पर कहा गया कि आवुआ आवास का पैसा लाभुको को समयानुसार दिया जाय. मैया सम्मान योजना राशि का भुगतान हर महीना किया जाय. वृद्धा पेंसन, दिव्यांग एवं विधवा पेंसन हर महीना के प्रथम सप्ताह के अन्दर दिया जाय. चाकुलिया के प्रत्येक लेम्पस में किसानों के बीच धान बीज की वितरण किया जाय. प्रखण्ड में बिजली आपुर्ति 24 घन्टा दिया जाय. प्रखण्ड के सभी खराब जलमीनार का मरम्मत किया जाय. हर एक किसानों को केसीसी लोन दिया जाय. 108 एम्बुलेंस सेवा नियमित किया जाय. ग्रामीण क्षेत्र के सभी उप–स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक का पदस्थापन किया जाय. नगर पंचायत में जलाशयो तथा नाली का साफ सफाया किया जाय तथा गरीबो का प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया जाय. वन विभाग द्वारा किसानो से उचित मुल्य पर साल बीज, केन्दा पत्ता एंव काजू बीज की खरीद की व्यवस्था की जाय एवं हाथियो से सुरक्षा एवं जानमाल पर 15 लाख मुहवजा दिया जाय. 1 रुपया में महिलाओं के नाम पर जमीन रेजिस्ट्र को लागू किया जाय.

इस मौके पर साधन मल्लिक, शतदल महतो, सुशील शर्मा, चंदन महतो, महिला नेत्री चंदना मुर्मू, जेपी मुर्मू, मनोरंजन महतो, संजय दास, चंद्रदेव महतो, बापी मल्लिक, अरुण कुमार महतो, चंद्रमोहन मांडी, तपन कुमार महतो, अशोक पति, मुरली दास, पिंटू मल्लिक आदि उपस्थित थे.

You missed