
जादूगोड़ा : बढ़ाती अपराध साइबर क्राईम, चोरी-छिनतई शराबी बवाल से परेशान हैं लोग…
दीपक नाग… ✍️


पिछले कई महीनों से जादुगोड़ा क्षेत्र साइबर अपराधियों के बढ़ती गतिविधियों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। इन दिनों रस ड्राइविंग और शराबी से परेशानियां और भी बढ़ गई है।
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोग घर से निकलने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। साइबर ठग बुजुर्गों और महिलाओं के बैंक खाते खाली कर रहे हैं । वहीं सड़कों पर तेज रफ्तार और शराब के नशे में बवाल करने वाले असामाजिक तत्वों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। इलाके में लगातार बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों से परेशान होकर शनिवार 04/07/2026 को भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल की मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जादूगोड़ा के थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
#क्या है मामला –
भाजपा ने पत्र में लिखा कि जादूगोड़ा में 3 बड़ी समस्याएं सर उठा रही हैं। पहले नंबर में साइबर अपराध, ठग लगातार फोन और लिंक के जरिए भोले-भाले लोगों खासकर बुजुर्गों और महिलाओं से ठगी कर रहे हैं। बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं।
दुसरे नंबर पे सड़क दुर्घटनाएं, मुख्य सड़कों और चौराहों पर तेज रफ्तार वाहन, लापरवाही से ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
तीसरे नंबर पर शराबी बवाल और चोरी-छिनतई, बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट और हुड़दंग आम हो गया है। इससे महिलाओं और आम नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया है।
#भाजपा की मांग –
ज्ञापन में भाजपा ने लिखा है कि, साइबर ठगी रोकने को जागरूकता अभियान चलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो – दुर्घटना वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और स्पीड लिमिट तय होना चाहिए। शाम के वक्त बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में मनोज प्रताप सिंह, बिक्रम हेम्ब्रम, बिस्वजीत नंदा, नीतू सिंह के अलावा अन्य भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।
