Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ की आराधना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पर शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच पारंपरिक कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस दौरान पूजा-अर्चना में झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं.

इस मौके पर मुखिया साहेब राम मांडी, श्याम मंडी, मोहन मिश्रा, शहदेव गोप, अरविंद सिंह, संजय सिंह, राहुल बारिक, सूरज दलाई आदि उपस्थित थे.