
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने धर्मपत्नी संग बाबा कन्हाईश्वर पहाड़ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत जयनगर स्थित पवित्र बाबा कन्हाईश्वर पहाड़ में विधायक समीर मोहंती ने धर्मपत्नी नैना मोहंती के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की.



इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आषाढ़ माह के तृतीय शनिवार को बाबा कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी अनुशंसा से कन्हाईश्वर पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन एवं स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा वाहन धीमी गति एवं सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की.

इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, राजा बारिक, राहुल महतो, तापस दास, लोकनाथ महान्ती आदि उपस्थित थे.

