
खिजरी के पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजूर की 45वीं पुण्यतिथि कल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे मुख्य अतिथि


Arjun Kumar….✍️
नामकुम(राँची) । खिजरी के पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजूर की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 12 जुलाई 2026 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम खिजरी स्थित साधो कुजूर चौक (सदाबहार चौक) पर उनकी प्रतिमा के समीप आयोजित होगा । स्व. उमराव साधो कुजूर खिजरी क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके योगदान को आज भी लोग सम्मानपूर्वक याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्व. उमराव साधो कुजूर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व. उमराव साधो कुजूर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करने की अपील की है।

