Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

रिपोर्ट : संजय कुमार दास

Advertisements
Advertisements

घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच ने मुसाबनी बाजार परिसर में मौजूद सामुदायिक भवन के पास नालि की गंदे पानी सड़कों से निरंतर बहे जाने को रोकने के लिए आवेदन सौंपा।

आवेदन में लिखा गया है कि, संबंधित नालि के रख-रखाव के कमी के कारण पुरा जाम हो गया है। जिस कारण गंदे और संक्रांति पाने आवाजाही करने वाले सड़कों में बे-रोक टोक बह रहा है। यह भी उल्लेख किया है कि, आम राहगीर और स्कुल के बच्चों को भी ऐसी भयंकर मंजर से रोज गुजरना पड़ता है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि, इसी जगह पर काफी झाड़-झंखाड़ पनप गया है जिसमें जहरिले सांप-बिच्छू का होना भी लाजमी है। यह भी कहा गया है कि, आगामी 16 जुलाई को महा रथ यात्रा का रथ हर साल की भांति निकलती है और इस बार भी निकलेगी। आवाजाही का सड़क इतना गन्दा रहे तो श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी।

समिति ने आग्रह किया कि, तथा संभव समस्याओं का निदान करने के लिए पहल करें।