Advertisements
Spread the love

 

गौण योगिनी एकादशी के दिन, बंगाल क्लब एवं कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े रहे सुभोदीप मंडल ( बप्पा ) के प्रथम पुण्यतिथि पर टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर- पोटका अभिजीत सेन

समाज सेवा के श्रेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, बंगाल क्लब साथ ही साथ कई संगठनों के साथ जुड़े रहे स्वर्गीय सुभोदीप मंडल ( बप्पा ) के प्रथम पुण्यतिथि पर, टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने चार एसडीपी रक्तदान, जिसमें टाटा स्टील में कार्यरत बी शेशा गिरी ने अपना 75 वां रक्तदान किया. साथ ही साथ धीप्रम चंदा, मोहम्मद दानिश, एवं शतकवीर रक्तदाता अवधेश कुमार वर्मा ने भी अपना अपना एसडीपी रक्तदान कर सुभोदीप मंडल को अर्पण किया भावभीनी श्रद्धांजलि। इन चारों एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ का 1862 वां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।. इस मौके पर पिता बी. अन्ना राव, धर्मपत्नी बी. सुमन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर लव बहादुर सिंह, डाॅक्टर पुष्पा तिवारी, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन सुभोजीत मजुमदार, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, कुमारेस हाजरा उपस्थित थे।