Spread the love

चाकुलिया: भाजपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नौ सूत्री मांगें रखीं

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भाजपाइयों ने जनहित में नौ महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं. उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Advertisements

 

ज्ञापन में अस्पताल में स्थायी सर्जन की नियुक्ति, ऑपरेशन थिएटर को पूर्ण रूप से सुसज्जित कर नियमित संचालन, चिकित्सकों द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाओं की अस्पताल में उपलब्धता तथा अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द शुरू करने की मांग की गई है. इसके अलावा मरीजों को दवा वितरण से पहले सभी दवाओं की एक्सपायरी तिथि की अनिवार्य जांच, 108 एम्बुलेंस सेवा की समय पर उपलब्धता, सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति, अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा जिन मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर रेफर नहीं करने की भी मांग की गई है.

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा सह मंडल प्रभारी काजल महाकुर, मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, शुभेंदु पात्र, चंद्र देव महतो, चंद्र मोहन मांडी, तपन बेरा, परिमल दास, संदीप चंद, आपु दास, विजय शीट, ईपी बेहरा, ओम प्रकाश गोस्वामी, ननकू गोप, मुन्ना भारती आदि उपस्थित थे.