Advertisements
Spread the love

इंटर्नशिप के लिए पुणे रवाना हुए एमबीआईएनसीटी के विद्यार्थी

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(राँची) । महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी (एमबीआईएनसीटी) के 28 विद्यार्थी छह माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे स्थित आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। क्लीनिकल इंटर्नशिप के दौरान उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत चिकित्सकीय प्रक्रियाओं तथा रोगी-केंद्रित देखभाल की व्यावहारिक जानकारी दी जायेगी। साथ ही अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर हासिल होगा। विद्यार्थियों को रवाना करने के अवसर पर महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेटर  आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या डॉ. मीनल श्वेता,  निरोलिन कुल्लू एवं सुश्री अंजना मसीह उपस्थित रहीं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति विजय कुमार दलान,  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं  राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभवों के साथ भविष्य में समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में वे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकेंगे।

You missed