Spread the love

 

 

दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित दिव्यांग बच्ची के बनेंगे प्रमाण पत्र डॉक्टरी जांच हेतु आवेदन फॉर्म जमा हुए ।

Advertisements

जामशेदपुर/पोटका, अभिजीत सेन

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर एक 14 वर्ष के दिव्यांग बच्ची पानो मार्डी, पिता मेघराई मार्डी गांव दारूसाई , जिसकी उम्र के हिसाब से जन्म से ही ऊंचाई एवं शारीरिक विकास नहीं हो पाया है उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच का आवेदन फॉर्म लीगल एड क्लिनिक पोटका में जमा किया गया सक्रिय महिला समिति के सदस्या बांगी मुर्मू के द्वारा पी एल वी चयन कुमार मंडल से संपर्क कर बच्ची के दयनीय स्थिति से अवगत करवाते हुए उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा देने के लिए आग्रह की गई थी।बच्ची के जरूरी दस्तावेज ले कर डॉक्टरी जांच हेतु फॉर्म भरे गए एवं दिव्यांग के परिजनों को दिव्यांग को ले कर इसी माह के 25 तारीख को सदर अस्पताल जमशेदपुर में लगने वाले दिव्यांगता जांच शिविर में पहुंचने के लिए कहा गया जहां बच्ची की जांच करवा दी जाएगी एवं उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनवा दिए जाएंगे।प्रमाण पत्र बनने के उपरांत दिव्यांग बच्ची को स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ भी दिलाया जाएगा।मौके पर दिव्यांग बच्ची पानो मार्डी और उसकी मां के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल एवं बांगी उपस्थित रहे।

You missed