Spread the love

चाकुलिया: मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने किया खूंटी पूजन, प्रेम मंदिर की आकृति का बनेगा पूजा पंडाल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल निर्माण का खूंटी पूजन विधिवत रूप से किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी के पुजारी कौशिक दास ने मंत्रोचारण कर पूजा अर्चना संपन्न कराई. पूजा के संबंध में समिति के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने बताया की मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित किया जायेगा. दुर्गा पूजा को लेकर पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा प्रेम मंदिर स्वरूप का भव्य पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. साथ ही मेला भी आयोजित किया जाएगा.

Advertisements

 

इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, राजेंद्र पांडे, शिव मंगल सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, गंगा नारायण दास, मौसमी मल्लिक, मुरारी सिंह, मुरली दास, रवि बेरा, सोनू सिंह, मुन्ना महतो, संजय पासवान, राजा पाठक, रवि तिवारी, पापुन दास, नील दास, पवन सिंह, राज सिंह, महेश पात्र आदि उपस्थित थे.