Advertisements
Spread the love

महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना ही लक्ष्य: डालसा

Arjun Kumar….✍️

रांची । कांके प्रखंड के सुकुरहुटु पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की टीम द्वारा बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता योजना की जानकारी दी गई। 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत पीएलवी ने बताया कि यह योजना ग्रामीण, जनजातीय एवं हाशिए पर रहने वाली महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा के सचिव प्रभारी की उपस्थिति में संचालित 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया।
पीएलवी बबिता कुमारी एवं देवंती कुमारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लाभकारी सरकारी योजनाओं की पहचान कर उन्हें उसका लाभ दिलाना है। वहीं मालती देवी एवं भानु देवी ने ग्रामीण, वन एवं जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय, रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई।
इधर, डालसा रांची की टीम ने जगन्नाथपुर रथ मेला परिसर में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 10 हजार लोगों को प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं के बारे में जागरूक किया

You missed