लंबित मामलों में कोवाली पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन
कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपी नारायण दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि आरोपी हरिणा पंचायत के बडडीह गांव का है। उन्होंने कहा इनके विरुद्ध लंबे समय से आबकारी अधिनियम से जुड़े मामला में वारंट जारी किया गया है। नारायण दास के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा पूर्व में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कोवाली थाना के पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

