Advertisements
Spread the love

गम्हरिया में विश्व हिंदू परिषद(विहिप) का हरित अभियान, 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

 

मदरसों की जांच की मांग पर बोले विहिप जिलाध्यक्ष, “अवैध गतिविधियां मिलने पर सरकार करे सख्त कार्रवाई”

सरायकेला/गम्हरिया: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से शुक्रवार को बड़ा गम्हरिया बस्ती के गोराई पाड़ा स्थित बासंती मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 101 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जे.एन. दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. दास ने राज्य सरकार से उत्तराखंड की तर्ज पर झारखंड के मदरसों की जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी संस्थान में जांच के दौरान किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो सरकार को कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे संस्थानों को बंद करना चाहिए। यह उनका सार्वजनिक बयान था।

पौधारोपण कार्यक्रम में विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, बजरंग दल आदित्यपुर नगर संयोजक शानू सिंह, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, सुमित सिंह, अमित सिंह, देवस चौहान, शंभु दास, अभिषेक मिश्रा, साहिल सोनकर, अमन सिंह, सोनू कुमार, टीपू नायक, गौतम नायक, मिथुन नायक, हराधन कैवर्तो, बैंगा नायक सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।