Spread the love

कपाली में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, ब्रेथ एनालाइजर से हुई शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच

Advertisements

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

सड़क हादसों और अपराध पर अंकुश के लिए कपाली पुलिस अलर्ट, देर रात चला विशेष वाहन जांच अभियान

 

कपाली : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने बीती देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चालकों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।