चाकुलिया: गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से भक्त शामिल होकर महायज्ञ किया. इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी से आए उपजोन के पदाधिकारी संतोष संगम ओर संजय रॉय ने मंत्रोच्चारण किया और पांच कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां डाली गईं. इसके उपरांत दीक्षा संस्कार किया गया. हवन के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर राजेंद्र लोधा, मिट्ठू मल्लिक, छोटन मल्लिक, मानिक सरदार, जीतेन महतो, अश्विनी पाल, देवेंन महतो, विष्णु कांत शर्मा, राधानाथ मंडल, ममता लोधा, रंजना राउत, संध्या रानी महतो आदि उपस्थित थे.


Related posts:

