चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक कमल खंडेलवाल, सचिव अमित भारतीय, अध्यक्ष प्रभात कुमार झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह तथा प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक ने महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया.



इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई. विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी आचार्यों एवं दीदीजी को सम्मानस्वरूप नवीन वस्त्र भेंट किए गए. वहीं, विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने आचार्यों एवं दीदीजी का अभिनंदन करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर गुरुजनों के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए सभी से ज्ञान, संस्कार एवं सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया.

