घाटशिला : 32 सालों तक भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर घर लौटे कैप्टन मानसिंह हेमब्रम…
31 जुलाई’ 2026 :


कैप्टन मानसिंह हेमब्रम 32 साल भारतीय सेना में कार्य करने के पश्चात 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद अपने घर घाटशिला वापस आए। कारगिल का लड़ाई में शामिल होने का मौका मिला था कैप्टन मानसिंह हेमब्रम को।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के घाटशिला के सदस्य और परिवार के द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत घाटशिला रेलवे स्टेशन में किया गया। माल्यार्पण किया गया और उनके ग्राम फुलडुंगरी तक अंदर सहित पहुंचाया गया। इस अवसर पर स्वागत समारोह में झारखंड के सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों के थाप कार्यक्रम को मनोरम किया।

उनका स्वागत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद के घाटशिला के अध्यक्ष कैप्टन धनों टुडू, साहब, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार गोविंद सोरेन, सूबेदार लखन मुर्मू, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू, हवलदार गणेश मुर्मू, हवलदार सुरेश बास्के, हवलदार पुताई मुर्मू, प्रताप कुमार अधिकार, अशोक महाकुड, नारी शक्ति में हिसी टुडू, सुशीला बास्के, मोगली मुर्मू,, सक्रो मुर्मू मनोहर, पानो टुडू, लक्ष्मी मुर्मू और शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मो. जावेद उपस्थित थें। मोहम्मद जावेद ने मौके पर कैप्टन मानसिंह हेमब्रम को अपने संगठन के तरफ से बधाई दी और कहा प्रहरी सदैव प्रहरी होते हैं। पहले सीमाओं के प्रहरी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह किया और अब समाज के प्रहरी बन कर राष्ट्रहित में सदैव कार्य करेंगे।
