Advertisements
Spread the love

खिलाड़ी खेल भावना के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर बनाएं कैरियर, सोनाराम बोदरा……

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के दुधी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए सोनाराम बोदरा ने कहा खिलाड़ी अनुशासित ढंग से लक्ष्य लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन करें सफलता अवश्य मिलेगी।

Advertisements

बताया राज्य सरकार अब नई खेल नीति बनाकर खिलाडियो को नौकरी देने का काम कर रही है इसलिए खिलाड़ी लगन से खेल का प्रदर्शन करे ताकि खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाया जा सके। उन्होंने कहा खिलाड़ी खेल को हार जीत के भावना से नही बल्कि खेल भावना से खेलें ताकि खेल में निखार आ सके। इससे पूर्व प्रतियोगिता के फाइनल मैच में थ्री एक्स स्टार ने सोलीन सोकर काशीडीह को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बना। विजेता चैंपियन टीम को आयोजक समिति की ओर से नकद 10 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान किया गया जबकि उपविजेता सोलीन सोकर काशीडीह की टीम को सात हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी दिया गया। प्रतियोगिता के तीसरी टीम रापचा व चतुर्थ टीम को पांच पांच हजार रुपये के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर बुधराम कुरली,नरसिंह बानरा,बाबूलाल सांडिल,सनातन सुरेन समेत अन्य उपस्थित थे।

You missed