Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : ग्राम प्रधान संघ ने पंचायती राज विभाग के कार्यालय में निदेशक से मुलाकात की

कोल्हान प्रमंडल के पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य के सचिवालय स्थित पंचायती राज विभाग के कार्यालय में निदेशक श्रीमती राजेश्वरी बी से मुलाकात की।

ग्राम प्रधानों ने निदेशक से मिलकर स्थानीय पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मज़बूत करने पर कुछ सुझाव दिए साथ ही अपने विभिन्न मांगो का एक मांग पत्र भी सौंपे गये।

अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम के रीति-रिवाज ,5,सांस्कृतिक एवं धार्मिक परम्पराओं के संरक्षित करने के लिए ग्राम सभा की अध्यक्षता करना ,ग्राम सभा में विभिन्न प्रकार के विवादों का निपटारा करना आदि कार्य में ग्राम प्रधान की अहम भूमिका को अवगत कराया गया। प्रतिनिधि मंडल को निदेशक ने आश्वस्त किया कि 

सरकार के द्वारा भी इस व्यवस्था को संवर्धन करने हेतु तत्परता से पहल कर रही है एवं ग्राम प्रधानों को सम्मानित राशि भी देती है।

पेसा नियमावली के आने पर ग्राम प्रधानों को अधिक ताकत मिली है। ग्राम सभाओं को अधिकार दिए हैं। निदेशक ने कहा कि ग्राम सभाओं का सशक्तिकरण करना अधिक मजबूती करना मुख्य उद्देश्य है। पेसा के अनुरूप क्रियान्वयन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पेसा सम्बोधित जो भी समस्याएं आ रही है उसे जल्द समाधान कर लिया जाएगा। 

इस मौके पर मुख्य रूप से दुर्योधन प्रधान,अरुण कुमार बारिक,मृत्युंजय महतो,अनिल कुमार मोहंती,राजेश कुमार महतो,प्रभात रंजन महतो,संतोष नायक सहित कई पारंपरिक ग्राम प्रधान मौजूद थे ।

You missed