















चाकुलिया: तीन दिन बाद लौटी बिजली, कालापाथर में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत अंतर्गत कालापाथर गांव में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली संकट का समाधान हो गया. 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों ने बिजली समस्या की जानकारी भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू को दी. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसके बाद बिजली विभाग ने 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. ग्रामीणों की मौजूदगी में चंदना मुर्मू ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों तक बिजली नहीं रहने से दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए चंदना मुर्मू के प्रति आभार जताया. इस मौके पर सुजीत पातर, पुकलु सरेन, दुर्गा हांसदा, श्रीमत हांसदा, विनय मुर्मू, धर्मेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.











Related posts:






