Advertisements
Spread the love

 

पोटका के पहाड़ भंगा पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान गहरे पानी में डुबे युवक की शव बरामद।

 

जमशेदपुर/ पोटका सेन

पोटका थाना अंतर्गत पिकनिक स्पॉट पहाड़ भांगा में बीते रविवार 6 सितंबर को टेल्को आजाद बस्ती निवासी 20 वर्षीय राजू सिंह राजपूत अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। वहीं नदी के तेज बहाव में नहाने के दौरान लापता हो गए थे। वहीं पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो अपने दल बल के साथ स्थानीय ग्रामीण एवं गोताखोरों के सहयोग से सोमवार 7 सितंबर को कई घंटा खोजबीन के बाद घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर जादूगोड़ा सीमा स्थित नहर पास से पानी में डुबे राजू सिंह राजपूत का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि राजू सिंह राजपूत अपने पांच दोस्तों- प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार, के साथ रविवार को पहाड़ भांगा पिकनिक स्पॉट घूमने आए थे। इसी क्रम उन्होंने नदी के तेज बहाव में नहाने के लिए उतरा था ओर गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया था। सोमवार पोटका पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों एवं गोताखोरी के सहयोग से कई घंटा खोजबीन के पश्चात घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नहर के पास राजू सिंह राजपूत का शव बरामद कर ली गई। सोमवार को राजू सिंह राजपूत का शव मिलने की सूचना पाकर परिवार वालों ने घटनास्थल पर पहुंचे ओर शव को देखकर रोना धोना करने लगे। वहीं पोटका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर एमजीएम भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी ।