Spread the love

गांवों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है हेमंत सरकार : चंपाई सोरेन….

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत अंतर्गत जामजोड़ा चौक में गुरुवार को जामजोड़ा से कुलूडीह, बासुड़दा ,ईटागढ़ होते हुए डूमरा, महुलडीह मुख्य पथ का सुदृदीकरण कार्य का शिलान्यास झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन और सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। बताते चलें कि 8.10 km लंबी उक्त सड़क मार्ग 2.92 करोड़ की लागत से बनेगी।

Advertisements
Advertisements

जिसका निर्माण ओम साई कंस्ट्रक्शन के द्वारा पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों के द्वारा कई वर्षों से सड़क निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। जिसे मंत्री चम्पाई सोरेन के प्रयास से पूरा होने जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण की आधारशिला रखने के बाद स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री चम्पाई सोरेन ने बताया कि झारखंड की हेमंत सरकार ग्रामीण विकास के लिए हमेशा से आगे है। कुछ दिन विकास का काम कोरोना के कारण रुका हुआ था। जैसे कोरोना से उबर के आये एवं कोरोना पर नियंत्रण होने के बाद राज्य की हेमंत सरकार में अब हर गाँव मुख्य मार्ग से जुड़ेगा। सिंचाई की सुविधा भी होगी और शिक्षा में तथा अन्य विकास के कामो में तेजी आएगी। और अभी विकास की गति पकड़ ली है। वहीं मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, शंकर पति, लखन मराडी, रितु महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।