Advertisements
Spread the love

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों  प्रस्तुत की

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संस्थान की निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में शिक्षकों की भूमिका और मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिक्षक दिवस के मौके पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुति के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का खास आकर्षण शिक्षिकाओं का नृत्य और रैंप वॉक रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन के दौरान संस्थान परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर शिक्षिकाएं श्राबणी महता, नंदिता महता, रिया महता, जॉयश्री महता, मनीषा नाड, अंजलि आज़ाद और प्रीति मंडल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को मजबूत करने के साथ आपसी सम्मान और सौहार्द का संदेश दिया।

You missed