Advertisements
Spread the love

सरायकेला : स्वास्थ्य केंद्र के रवैए के खिलाफ प्रशासन के खिलाफ धरना

रिर्पोटर – जगबंधु महतो 

# कुकरू की बदहाल बुनियादी सुविधाओं पर बढ़ा आक्रोश, छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज

सरायकेला १३ अक्टूबर : कुकरू प्रखंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों में देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से छह सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कृषि से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन मुद्दों को कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन आंदोलनकारियों के अनुसार अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इसी के विरोध में धरना देकर प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया गया है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने भी आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग का समर्थन किया।

स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के मुद्दे प्रमुख :-

ज्ञापन में कुकरू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन , शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और बिजली विभाग में रिक्तियों के अनुरूप पद सृजित कर नियुक्तियां करने की मांग की गई है। इसके अलावा चार पंचायतों को नीमडीह थाना के बजाय कुकरू थाना क्षेत्र में शामिल करने तथा विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई।

किसानों को सब्जियों का उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए कोल्ड स्टोरेज और विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराने तथा जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला समूहों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी शामिल है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

You missed