
चाकुलिया: खंडामौदा उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया स्वामी विवेकानंद आईटीआई का शैक्षणिक भ्रमण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी खंडामौदा उच्च विद्यालय, खंडामौदा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट किया. कार्यक्रम की शुरुआत में सभी विद्यार्थियों का स्वागत ‘वेलकम ड्रिंक’ के रूप में पानी की बोतल देकर किया गया. इसके बाद खंडामौदा उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संस्थान के प्राचार्य को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के लगभग 260 छात्र-छात्राओं को आईटीआई के प्रशिक्षकों ने संस्थान में संचालित इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर और कोपा ट्रेड की जानकारी दी. साथ ही संस्थान के मॉडर्न वर्कशॉप में लगी अत्याधुनिक मशीनों के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके संचालन की प्रक्रिया की गहरी जानकारी प्रदान की गई. प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए. स्मोक पंप, फाइटर जेट और ग्रास कटिंग मशीन जैसे प्रोजेक्ट्स ने छात्रों का विशेष ध्यान खींचा. भ्रमण में शामिल अधिकतर विद्यार्थियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) तथा वेल्डर ट्रेड में खास रुचि दिखाई.

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती ने विद्यार्थियों को संस्थान की विशेषताओं, आईटीआई करने के लाभ और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के लिए संस्थान का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा.

इस मौके पर मृणाल कांती घोष, पूर्णेन्दु हाँसदा, विश्वजीत सिंह, असीत मुर्मू, प्रभाकर शर्मा, शांति रानी मुंडा, प्रशिक्षक पिजुस कुमार पात्र, संजीत राउत, मनोज कुमार बेरा, राजन पाल, बसंत महतो, राजू महतो, राम मुर्मू, नृपेन्द्र महतो, शुक्ला मोहंती और दीपक नायक आदि उपस्थित थे.
