Advertisements
Spread the love

कांड्रा बाजार में मिली मासूम बच्ची, परिजनों की तलाश में पुलिस ने आम लोगों से की मदद की अपील

 

 

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

 

 

अपनों से बिछड़ी बच्ची को कांड्रा पुलिस ने बालिकागृह गम्हरिया पहुंचाया, पहचान बताने की अपील

 

 

कांड्रा: परिजनों से बिछड़ी बच्ची को अपनों से मिलाने की पहल, सूचना देने के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा बाजार में एक बच्ची मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस ने उसे बालिकागृह, गम्हरिया पहुंचा दिया है। अब बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। बच्ची को उसके परिवार से मिलाने के उद्देश्य से आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड्रा बाजार में बच्ची के मिलने के बाद कांड्रा थाना पुलिस ने उसे सुरक्षित बालिकागृह, गम्हरिया पहुंचाया। फिलहाल बच्ची के परिजनों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है।

 

पुलिस की अपील है कि यदि कोई व्यक्ति बच्ची को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्ची जल्द अपने परिजनों तक पहुंच सके।

संपर्क नंबर:

9939796702

7004744927

You missed