Advertisements
Spread the love

सरायेकला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मुरुप में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया. जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का गठन किया गया।

Advertisements

बाल संसद में रूबी प्रमाणिक को प्रधानमंत्री, तुलसी प्रधान को सफाई मंत्री, अशोक सरदार को बागवानी मंत्री,नीलम मुंडारी को खेल मंत्री, निखिल प्रमाणिक को सांस्कृतिक मंत्री, मोनिका प्रमाणिक को प्रार्थना मंत्री,चंदन प्रधान को पर्यटन मंत्री, प्रकाश मुंडारी को मध्यहान भोजन मंत्री, सिम्मी महतो को सूचना मंत्री,मुकेश प्रमाणिक को स्वच्छता मंत्री,धवलेश्वर प्रमाणिक को पुस्तकालय मंत्री, मृत्युंजय प्रमाणिक को निगरानी मंत्री एवम उक्त सभी मंत्री पदों का उपमंत्री बच्चों द्वारा प्रस्तावित करके चयन किया गया । इसके बाद चयनित मंत्रियों को अपने पद की शपथ अध्यक्ष हेमसागर प्रधान द्वारा दिलाया गया। इस दौरान उन्हें पद के गरिमा की जानकारी देते हुए कार्य को निष्ठापूर्वक करने की बात कही गई। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्रीकांत किस्कू, पारा शिक्षक सेमल प्रमाणिक,धर्मेंद्र प्रधान, शांति बेरा, मीरावती महतो समेत छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

You missed