Advertisements
Spread the love

भादुड़ीह में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, 25 अक्टूबर से तीन दिवसीय टूर्नामेंट; पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

 

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत भादुड़ीह मैदान में 25 अक्टूबर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस फुटबॉल महाकुंभ को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

 

टूर्नामेंट में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, रामेश्वर बेसरा विशिष्ट अतिथि और सोमनाथ हांसदा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की होगी है।

 

आयोजन समिति , संयोजक बुद्धेश्वर माडी, अध्यक्ष बाजार मुर्मू, सचिव चन्द्र मुर्मू ।

 

आयोजीत कॉमेडी के अनुसार 25 अक्टूबर को मुख्य फुटबॉल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 26 और 27 अक्टूबर को बच्चों के फुटबॉल मैच आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं के बीच फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।

 

पहला पुरस्कार- तीस हजार

दूसरा पुरस्कार- बीस हजार

तीसरा पुरस्कार- बारह हजार

चौथा पुरस्कार – दस हजार रखा गया है और

 

संथाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी खेल प्रेमियों से खेल को सफल बनाने की आपील किया गया

You missed