Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर की इस्तीफे की मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सचिव सरकार किस्कू के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की.

देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का असर चाकुलिया में भी देखने को मिला. बिरसा चौक पर जुटे भाकपा कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो’ के नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया.

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहसबाजी

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सड़क जाम होने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन रोकने की कोशिश की. पुलिस की इस आपत्ति पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. इस मुद्दे को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई.

हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पुलिस की आपत्ति के बावजूद अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और बिरसा चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया.

मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन झारखंड राज्य सचिव सा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य परिषद सदस्य विक्रम कुमार ने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाब दे ही बेहद जरूरी है. आज देश का नौजवान छात्र और आम नागरिक अपनी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं. लोकतंत्र केवल चुनाव करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कायम रहे.

इस मौके पर महेश बेसरा, मसाला किस्कू, सुनाराम किस्कू, विशाल सिंह सौरभ राज, बाघराय मुर्मू, महेश्वर टुडू, बप्पा टुडू, सर्जन किस्कू, रोहित कुमार, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

You missed