
मुसाबनी : विजया मिलन समारोह मे दुर्गापूजा समिति एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया
रिपोर्ट : सुनिल कुमार साव
नेताजी सुभाष उन्नयन समिति एवं साहित्य संस्कृति संघ, मुसाबनी की ओर से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को बासंती पूजा मैदान मुसाबनी में भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं एकता को बढ़ावा देना था। समारोह में मुसाबनी प्रखंड की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को उनके उत्कृष्ट आयोजन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं को भी उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में प्रो. मित्रेश्वर, प्रो. इंदल पासवान, प्रो. सुभाष सिंह, डॉ. विवेक मित्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मानिक बारिक, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति, समाजसेवी रविकांत चौधरी एवं भवेश पातर शामिल हुए।
कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समितियों को पूजा के उत्कृष्ट आयोजन, भव्यता, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
साहित्य संस्कृति संघ की ओर से डॉ. एम. एम. पात्रो, श्रीमती संगीता मंडल, कल्पना बोस, , दिलीप घोष, कृष्णा घोष, सनातन दास, आशा दास, पुतुल कुंडू, अनिमा मंडल, श्यामा मंडल, टुम्पा मंडल, संताना पात्रो, किरण सिंह, वीणापानी खां, विदिशा साव, अरुण दे एवं झरना पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नेताजी सुभाष उन्नयन समिति की ओर से जयंत घोष, विमल सेनापति, अनूप भकत, संजय धल, सोनु श्रीवास्तव, मनोज दास, संजय पांडे, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा एवं राजकुमार सेनापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में अतिथियों, पूजा समितियों, सामाजिक संस्थाओं एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता से उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
